पीसीसी ऑब्जर्वर चंपा ठाकुर ने किए माता श्री नैना देवी के दर्शन

उज्जवल हिमाचल।बिलासपुर

पीसीसी ऑब्जर्वर कांग्रेस चंपा ठाकुर ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर चुकी हैं और जिला अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं व नेताओं की राय जानने का कार्य कर रही हैं। चंपा ठाकुर ने बताया कि इससे पहले उन्होंने विधानसभा क्षेत्र झंडुता का दौरा किया, जहां कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की गई। इसके बाद श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वारघाट में भी कार्यकर्ताओं की बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं की आम राय बनाकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने कांग्रेस के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश में जगह-जगह स्कूल खोलने, गरीबों के विकास के लिए योजनाएं लागू करने और “गरीबी हटाओ, देश बचाओ” का नारा देने का श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। चंपा ठाकुर ने कहा कि आज देश को फिर से कांग्रेस की जरूरत है, ताकि भाजपा के काले अध्याय का अंत हो और राहुल गांधी के नेतृत्व में दोबारा केंद्र में कांग्रेस सरकार बने। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज माता रानी से उन्होंने यही प्रार्थना की है कि देश में फिर से कांग्रेस का परचम लहराए। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं