चंबा-भरमौर NH पर जांघी और मैहला के पास पहाड़ी दरकने से पैदल आवाजाही भी ठप

उज्ज्वल हिमाचल। चंबा

चंबा-भरमौर एनएच पर सोमवार सवेरे जांघी और मैहला के पास पहाड़ी दरकने से भारी तादाद में मलबा और चट्टानें गिरने से पैदल आवाजाही भी ठप्प हो गई है। इस कारण भरमौर से पैदल घर को रवाना सैकड़ों मणिमहेश श्रद्धालु बीच राह में फंस गए हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी रहने से कार्य बुरी तरह प्रभावित होकर रह गई। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल और एसपी अभिषेक यादव ने मौके पर पहुंचकर जारी कार्य का जायजा लिया।