उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
नूरपुर में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चैक नूरपुर एसडीएम को दिया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता की अगुवाई में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नूरपुर के एसडीएम अरूण शर्मा के माध्यम से एक लाख रुपए का चैक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजा।
इस मौके पर एसएल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में हजारों परिवार प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं व एसोसिएशन की प्रभावित परिवारों के प्रति यह सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से एक लाख चैक एसडीएम के माध्यम से मुख्य राहत कोष में भेजा गया है।
संवाददाता : विनय महाजन





