करसोग की जनता व सिविल अस्पताल को मिले 5 विशेषज्ञ डॉक्टर

पीयूष शर्मा। करसोग

करसोग की जनता को अब इलाज के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार ने करसोग सिविल अस्पताल के लिए पांच विशेषज्ञ डॉक्टर भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, गायनी, अनेस्थेसिज व ईएनटी के विशेषज्ञ हैं। सभी डॉक्टर जल्दी ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे। करसोग सिविल अस्पताल को पहली बार इतने विशेषज्ञ डॉक्टरों को भेजे जाने के आदेश हुए हैं।

150 बिस्तर वाले अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। करसोग की जनता बहुत समय से विशेषज्ञ की मांग काफी समय से कर रही है। बीच मे सरकारें बदलती गई व करसोग की जनता को निराश ही रह गयी।पहली बार जिला मंडी से मुख्यमंत्री बनने के बाद करसोग अस्पताल का भाग्य पहली बार चमका है। विधायक हीरा लाल ने कहा कि करसोग सिविल अस्पताल को पहली बार एक साथ इतने डॉक्टर मिले हैं।

Comments are closed.