प्रदेश के धार्मिक समाजिक संगठन थुनाग मंडी सेवा में जाएं लोग : कुलदीप शर्मा

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

जिला मंडी में हुई दुखद त्रासदी को लेकर जहां पूरा प्रदेश शोक में है वहीं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा भी दुखद आपदा को लेकर चिंतित है ऐसे में कैसे उन पीड़ित लोगों तक मदद पहुंचाई जाए इस विषय पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा पूरी तरह जुट गया है। गत दिवस नगरोटा बगवां के बाबा बडोह से व्यान जारी करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह जिला मंडी के थुनाग में हुई त्रास्दी में बेघर हुए लोगों की मदद व सेवा को अपने हाथ बढ़ाएं हो सके तो मंडी पहुंचकर उन लोगों की सेवा करें जिनका अब कोई सहारा नहीं रहा।

कुलदीप शर्मा ने प्रदेश की विभिन्न लंगर कमेटियों जो मणिमहेश या अमरनाथ जा रहे यात्रियों के लिए प्रतिवर्ष लंगर लगाती हैं, से भी अपील की है। कि बह इस वर्ष सिराज क्षेत्र में जाकर लंगरों का आयोजन करें ताकि दुख की इस घड़ी में उन पीड़ित ग्रामीणों की मदद हो सके, जिनके पास अब तिनका भी नहीं बचा और ना ही तन ढकने के लिए कपड़े है।
कुलदीप शर्मा ने प्रदेश में चल रही अनेकों समाज सेवी संस्थाओं एनजीओ व धार्मिक संस्थाओं से भी आह्वान किया है, कि वह जितना हो सके सिराज के लोगों की खुलकर मदद करें। यह भी जनता से अपील की है कि इस घड़ी में उन बेघर लोगों की मंडी जाकर नगद तौर पर भी मदद को आगे आए। ताकि उन ग्रामीणों का गुजर बसर आसान हो सके। कुलदीप शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता आपदा की घड़ी में सरकार के निगम बोर्डों के अध्यक्षों उपाध्यक्षों के बेतन बढ़ाने में जुटी हुई है। लेकिन आपदा से घिरे ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है जोकि शर्मनाक है।