जनता नहीं देगी दल-बदलू का साथ: कुलभाष चौधरी

People will not support defectors: Kulbhash Chaudhary
जनता नहीं देगी दल-बदलू का साथ: कुलभाष चौधरी

कांगड़ा:- कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा के  कुलभाष चौधरी का अभियान तेज हो गया है। कुलभाष चौधरी जहां भी जा रहे हैं वहां छोटी-छोटी जनसभाओं में हजारों की भीड़ जुटाने में भी कामयाब हो रहे हैं और लोगों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

अगर बात कांगड़ा की हो तो कुलभाष चौधरी का नाम सुर्खियों में चला हुआ है। कुलभाष चौधरी ने विधायक पवन काजल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब जनता मन बना चुकी है कि इस बार दल-बदलू का साथ नहीं देगी।

यह खबर पढ़ेंः- GAV में शिक्षकों की लगी क्लास

कुलभाष चौधरी ने कहा कि उन्हें जनता का इतना समर्थन मिल रहा है कि जनता उनसे कह रही है कि वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़े हम उनके साथ हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिन प्रतिदिन कर्मठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर रही है जोकि उनके लिए कतई ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो इसका खामियाजा भाजपा सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। जानकारों की माने तो कुलभाष चौधरी अन्य पार्टियां भी संपर्क कर रही है।
कांगड़ा ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।