आउट सोर्स जल रक्षक के लिए बनाई जाए स्थाई नीति: भारतीय मजदूर संघ

L-20 और G-20 में भारतीय मजदूर संघ को प्रतिनिधित्व देने पर संघ ने जताया आभार

भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा की बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र भागालिया की अध्यक्षता में संपन्न
उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

आज सोमवार को भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा की बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र भागालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा व प्रदेश सचिव दिनेश शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रुप से आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, सिलाई अध्यापिका व आउट सोर्स जल रक्षक की स्थाई नीति बनाने के लिए सरकार के साथ वार्तालाप करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

यह भी पढ़ें : सूखे की नौबत आई तो निपटने को तैयार है जिला कांगड़ा: SDM

बैठक में राज्य के कर्मचारियों डीए की किस्त देने बारे व पुरानी पेंशन बहाल करने की भी अपील की। अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी आशा फेसलिटेटर नियुक्त की जाए। एल-20 और जी-20 में भारतीय मजदूर संघ को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ एल-20 और जी-20 का आभार व्यक्त किया है।

बैठक में विशेष रुप से आशा कार्यकर्ता संघ की प्रदेश महामंत्री शशिलता, राज्य उपाध्यक्ष कल्पना रन्धावा, जिला अध्यक्ष सरला राणा, सिलाई अध्यापिका प्रदेश अध्यक्ष सुनीता राणा, आंगनवाड़ी ईकाई अध्यक्ष सुमन लता, शानु, राकेश कुमार, कल्याण सिंह, जीवन, श्यामा, मोनिका, मधु शर्मा, नीलम, पवना, सुकिना, रीना शर्मा, राकेश शर्मा, सेवा सिंह, शशिपाल, अशोक पवन, रमेश, प्रभात, रघुवीर, अनिल कुमार आदि शामिल रहे। जिला कार्यकारिणी की बैठक में 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।