पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

PM Modi and President extended Diwali greetings to the countrymen
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा है कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी दिवाली की बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।

यह भी पढ़ें : दिवाली पर गुलजार हुए प्रदेशभर के बाजार, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

उपराष्ट्रपति ने दी दीपावाली की शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली।

राहुल गांधी ने दी दिवाली की बधाई
दिवाली के पावन अवसर पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में खुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, खुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं – सभी को शुभ दीपावली।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।