छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस महाअधिवेशन के दौरान सीएम सुख्खू के विवादित बयान पर मचा राजनीतिक घमासान

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने खोला सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू के खिलाफ मोर्चा

Political tussle over CM Sukhu's controversial statement during the Congress General Conference in Raipur, Chhattisgarh

उज्जवल हिमाचल। मंडी

छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए राष्ट्रीय कांग्रेस के महाअधिवेशन में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सूबे में राजनितिक घमासान शुरू हो गया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने सीएम सूख्खू से उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है। मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में अजय राणा ने कहा कि सीएम सुख्खू द्वारा कांग्रेस महासम्मेलन में हिदुओं को शिकस्त देने के विवादित बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण, गैरजिम्मेदाराना और अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के अनुसार एक पंजीकृत राजनीतिक दल है। भारतीय जनता पार्टी में सभी लोग बराबर है और धर्मनिरपेक्षता इसका मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि सभी जाति, धर्म और समाज के साथ भाजपा द्वारा बराबर व्यवहार किया जाता है। अजय राणा ने कहा कि जो पार्टी एक धर्म को मानती है वह चुनाव नहीं लड़ सकती है और अगर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के साथ मुकाबला करना चाहती है तो भाजपा पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ेंः डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में विज्ञान मेले का आयोजन

बता दें कि सीएम सुखविंदर सिंह सूख्खू द्वारा रायपुर में कहा है कि हिमाचल में 97 प्रतिशत आबादी हिंदू है। बीजेपी के अध्यक्ष हिमाचल से हैं, लेकिन 97 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले प्रदेश में हिन्दुत्व विचारधारा वाली पार्टी बीजेपी को कांग्रेस की इनसानियत की विचारधारा ने हरा दिया है। इसको लेकर प्रदेश भाजपा ने अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।