चुनावों में BJP को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फसाएगी कांग्रेसः अशोक हिमाचली

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्य नियुक्त पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, प्रताप सिंह बाजवा, राज्यसभा सांसद व हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त व बिट्टू व हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष वर्तमान नादौन के विधायक टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल के शीर्षक नेता गण, विधायक गण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, अग्रणी संगठनों के नेतागण शिमला में मौजूद रहे।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलका लांबा हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में 3 महीने के प्रवास पर हैं। उनका इस देवभूमि में स्वागत है हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रवक्ताओं को अलका लांबा से सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। अलका लांबा से आग्रह है कि प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में भी प्रवास पर आएं और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को और उनकी गलत नीतियों को उजागर करने में हमारा सहयोग करें।

पंडित अशोक हिमाचली प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश ने जानकारी दी है की हिमाचल प्रदेश की सत्ता का रास्ता जिला कांगड़ा से होकर जाता है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय नेता हिमाचल प्रदेश 2022 विधानसभा के चुनाव की रणनीति बनाने और भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार को आगामी चुनावों में घेरने की रणनीति बनाकर अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने के लिए आए हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी व हिमाचल की जनता आपका इस देवभूमि में स्वागत करते हैं।

हिमाचली ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार कांग्रेस के नेताओं को ईडी का डर दिखाकर चुप करवाना चाहती है। मगर कांग्रेस के नेता डरने वाले नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष बोलने के लिए बहुत कुछ मसाला है। जिस मोदी सरकार ने बच्चों को पिलाने वाला दूध और मैगी में टैक्स लगा दिया हो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।

हर वर्ग डबल इंजन सरकार से दुखी है बेरोजगारी का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस संदर्भ में हमारे युवा नेता रोजगारी यात्रा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ मिलकर भाजपा की करणी-कथनी को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान बागवान की बात हो, महिलाओं के उत्पीड़न की बात हो, ओपीएस और कर्मचारियों की बात हो, आउट सोर्स में लगे कर्मचारियों की बात हो, करुणामूलक की बात हो, बिगड़ती कानून व्यवस्था की बात हो, हर वर्ग डबल इंजन सरकार से दुखी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्ज पर कर्ज लेकर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दृष्टि से कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा हिमाचल प्रदेश की जनता का विश्वास खोती जा रही है। प्रदेश कांग्रेश एकजुटता के साथ 2022 विधानसभा के चुनावों में भाजपा का सुपड़ा साफ करेगी और प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनेगी।