कांग्रेस सरकार बनते ही आमजन को राहत देने के लिए बनेंगी नीतियां: बावा हरदीप सिंह 

सुरिंन्द्र सिंह सोनी। नालागढ़ 
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बावा हरदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री  स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने रामशहर को कॉलेज की सोगात दी, सब्जी मंडी खोली और तहसील का दर्जा दिलवाया लेकिन आजतक भाजपा सरकार इन कार्यों के उद्घाटन नहीं कर पाई है। रामशहर मेें लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान बावा हरदीप सिंह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने को है लेकिन किसानों के लिये सब्जी मंडी नहीं खोली गई। पंचायत की ओर से संबंधित विभाग के नाम 10 वीघा जमीन भी ट्रास्फर करवा दी गई है। लेकिन आजतक रामशहर क्षेत्र के किसान सब्जी बेचने के लिए नालागढ़ या दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि कांगेस सरकार ने रामशहर को तहसील का दर्जा दिया लेकिन तहसील का कार्य पूराने भवन में ही चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामशहर में सी.एच.सी का दर्जा मिलने के बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। सी.एच.सी. में चार बजे के बाद ताला लगा दिया जाता है।
बावा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही आमजन को राहत देने के लिये नीतियां बनाई जएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीरेन्द्र शर्मा, बावू राम, राज रानी, मीना देवी, लक्की, कमल, वार्ड पंच राकेश कुमार, बेहडी पूर्व प्रधान भगत सिंह, दौलत राम, अमरजीत, संजीव कुमार, महेन्द्र कुमार, प्रिंस शर्मा, ध्यान सिंह, राज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।