BJP सरकार रिपीट होकर बनाएगी नया कीर्तिमानः काजल

बीजेपी सरकार रिपीट होकर बनाएगी नया कीर्तिमानः काजल

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधायक पवन काजल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत को जनसंपर्क अभियान दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी सरकार रिपीट होकर नया कीर्तिमान बनाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री शगुन जैसी अनेक योजनाएं गरीब और जरूरतमंदों को राहत प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। काजल ने कहा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। काजल ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा समाज के हर तबके के करवाए जा रहे एक समान विकास से प्रभावित होकर और विधानसभा क्षेत्र के हित में ही उन्होंने राजनीतिक दल बदलने का फैसला लिया है।

काजल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में हिमाचल में बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर एक नया कीर्तिमान बनाएगी। काजल ने कहा नारी को नमन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके अन्तर्गत महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में बस किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में छूट देना एक राजनीतिक कदम नहीं बल्कि महिलाओं का कल्याण और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में लिया गया एक सकारात्मक प्रयास है। काजल ने गांव के महिला मंडलों को आर्थिक सहायता देते हुए 13 सितंबर को कांगड़ा दौरे पर आ रहे सीएम के स्वागत का निमंत्रण भी दिया।

इस मौके पर प्रधान बलवंत रॉय,उप प्रधान महिंद्र सिंह, प्रधान महिला मण्डल कांता देवी, सिमरता देवी, सुनीता देवी,रजनी देवी,ललिता देवी,रजनी कुमारी,कल्पना देवी, रजनी,रेखा, कौशल्या देवी, सीमा देवी, एक्स उप प्रधान विनोद कुमार, पंच विनोद, पुष्पा,आशा, रजनी,सतीश कुमार, माही दास,शेर सिंह एक्स प्रधान, रमेश महाशा, रमेश नन्दा, गोपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, संतोष कुमार,शेर सिंह धीमान उपस्थित रहे।