भाजपा नेताओं से दुखी है नूरपुर की जनताः निक्का

politics
कांग्रेस सेवा दल की नेत्री रक्षा शर्मा ने अपनी टीम के साथ निक्का को दिया समर्थन

विनय महाजन। नूरपुर

कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक की अध्यक्षा रक्षा शर्मा ने अपनी टीम के साथ भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का को समर्थन दिया। निक्का ने रक्षा शर्मा व उनकी टीम का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। निक्का ने कहा कि लोगों के मिल रहे भरपूर समर्थन से उन्हें विश्वास है कि इस बार विस चुनावों में नूरपुर को नया विकल्प मिलेगा।

निक्का ने कहा कि हर वर्ग से लोग उनके साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि नूरपुर की जनता कांग्रेस और भाजपा के पुराने नेताओं से दुखी है। उन्होंने कहा कि नूरपुर पिछले कई सालों से दो राजनीतिक परिवारों का बर्चस्व रहा लेकिन इस बार यह बर्चस्व जनता तोड़ देगी।

इस संदर्भ में कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष शाम सिंह ने कहा कि नूरपुर में महिला सेवा दल के बिंग का गठन नहीं हुआ है। रक्षा कांग्रेस सेवा दल की सदस्य थी। एक व्यक्ति के जाने से कांग्रेस और संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।