उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 16 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता इंजी. पुलकित दीक्षित ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 11 केवी कांगड़ा मंदिर फीडर और 11 केवी जयंती विहार फीडर को आवश्यक रखरखाव कार्य तथा विद्युत तारों के साथ लगती टहनियों की कटाई के लिए बंद रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि दोनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक बाधित रहेगी। इस दौरान इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले सिविल अस्पताल कांगड़ा, कॉलेज रोड, राजपूत सभा, तहसील चौक, सिविल कोर्ट कांगड़ा, नटेहड़, डुंगा बाजार, मिशन रोड, जयंती विहार, सुनियारा बाजार, वीआरसी सराय, बुडलाड़ा सराय और जमानाबाद रोड सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार यदि किसी कारणवश निर्धारित समय में रखरखाव कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो शेष कार्य अगले दिन किया जाएगा।
संवाददाता: अंकित वालिया





