प्रबोध सक्सेना होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिवः सुक्खू

Prabodh Saxena will be the new Chief Secretary of Himachal: Sukhu
प्रबोध सक्सेना होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिवः सुक्खू

शिमला। उज्जवल हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव के पद पर शनिवार देर रात फैसला ले लिया। हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना होंगे। सक्सेना की यह नियुक्ति मुख्य सचिव आरडी धीमान की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। धीमान शनिवार को रिटायर हो गए।

  यह भी पढेंः  नादौनः महिला ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर लगाए मारपीट के आरोप

सक्सेना 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शनिवार तक वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त और कार्मिक के पद पर नियुक्त रहे हैं। रात 11:00 बजे इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।

शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।