कांगड़ा के प्रदीप कुमार बने दौलतपुर ITI के IMC चेयरमैन, मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप कुमार को दौलतपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), जिला कांगड़ा की इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी (IMC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर प्रदीप कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन चौहान, पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली व HRTC के वाइस चेयरमैन अजय वर्मा का धन्यवाद किया है।

वहीं उनकी नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा, ब्लॉक युवा कांग्रेस कांगड़ा, महिला कांग्रेस कांगड़ा, नगर परिषद के पदाधिकारियों में सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष नगर परिषद कांगड़ा राज कुमारी, पार्षद अनिल कुमार, पार्षद मोना, पार्षद भावना, कुलदीप चौधरी, संजय चौधरी, नीरज चंदेल, विकास वर्मा, निरंजन गुलोरिया, संजीव गुप्ता, संजय सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व समस्त कांग्रेस नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।