प्रतिभा सिंह का CM जयराम को जवाब, बोलीं-‘हां मजबूरी में लड़ रही हूं चुनाव’

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह द्वारा सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में विभिन्न जनसभाओं के दौरान प्रतिभा सिंह मजबूरी के कारण चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिए थे। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने एक बयान जारी कर प्रदेश में महिलाओं युवाओं और अन्य वर्गों की मजबूरी के कारण उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होने को लेकर कहा गया है।

अपने बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं की दुर्दशा, महंगाई और युवाओं की मजबूर हालत को देखकर उनके द्वारा चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और महिला उत्पीड़न के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं को समाज में ऊपर उठाने को लेकर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी की मजबूरी को ताकत बना कर ही कांग्रेस द्वारा भाजपा को चुनावों में करारी शिकस्त दी जाएगी।