उज्ज्वल हिमाचल। नगरोटा बगवां
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर दुर्व्यवहार हुआ। है। इसकी कडी निंदा करते हुए भारती जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने जारी प्रैस ब्यान में कहा कि कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सीआइएसएफ की महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारने से हिमाचल के लोगों में आक्रोश है। प्रदेश भाजपा ने भी इसे निंदनीय करार देते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार की सुरक्षा में चूक का नतीजा है।
खास कर एक सुरक्षाकर्मी द्वारा जिस पर सुरक्षा का जिम्मा है। अपनी शिकायत को रखने का और भी कोई सभ्य तरीका हो सकता था लेकिन उसने इस तरह के प्रकरन को अनजाम दिया जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीआइएसएफ की महिला जवान ने जो कंगना के साथ दुर्व्यवहार किया है, उस पर प्रदेश के लोगों ने भी इस घटना पर अक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला द्वारा एक महिला पर हाथ उठाना भारत की सभ्यता नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा, ये अवैध है। महिला कॉन्सटेबल ने जो भी किया इसके लिए वो दंड की हकदार हैं। बेशक, उनके मन में विरोध था, लेकिन उन्होंने इसे जिस तरह से व्यक्त किया वो पूरी तरह से गलत था। आप अपनी भावनाओं को अलग तरीके से भी व्यक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसे हाथ उठाना चाहिए। कोई किसी पर हाथ नहीं उठा सकता है। आपको जीवन में कई परेशानी हो सकती है लेकिन हिंसा उसका रास्ता नहीं। इस तरह के प्रकरन से भारत की संस्कृति और सभ्यता के विरुद्ध है।