जयराम ठाकर के गृह जिला में चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका

Priyanka will fill the election campaign in Jairam Thakar's home district
प्रदेश में प्रियंका की यह दूसरी बड़ी रैली है

मंडीः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद अब प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। आज मंडी में कांग्रेस की रैली का आयोजन है। मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकर के गृह जिला में चुनावी हुंकार भरेंगी। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका की यह दूसरी बड़ी रैली है। इससे पहले उन्होंने सोलन में रैली की थी।

यह भी पढ़ेंः अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

रैली में हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, सह प्रभारी संजय दत्त भी आएंगे। अलका लांबा, कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक प्रताप बाजवा सहित अन्‍य नेता भी पहुंच गए हैं।

संवाददाताः ब्यूरो मंडी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।