हाईकोर्ट के आदेशानुसार सोलन में अवैध होर्डिंग्स पर कार्यवाही शुरू

Proceedings on illegal hoardings started in Solan as per order of the High Court

सोलनः उच्च न्यायालय के आदेशानुसार नगर निगम सोलन में अवैध होर्डिंग्स पर कार्यवाही शुरू कर दी है व उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध होर्डिंग्स को हटाने का कार्य जारी है। 16 के करीब होर्डिंग्स को नगर निगम सोलन ने हटा दिया है व साथ साथ सर्वे भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः रेनबो में दो दिवसीय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए जो आदेश हाईकोर्ट ने जारी किए थे, उनका पालन किया जा रहा है। नगर निगम सोलन की डिप्टी कमिश्नर प्रियंका ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम सोलन द्वारा नगर निगम की परिधि में आने वाले अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स को हटा दिया गया ताकि शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाए रखा जा सके।

संवाददाताः अमरप्रीत सिंह पुंज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।