उज्जवल हिमाचल। प्रागपुर
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में “मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व” ध्येय वाक्य के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना(एन एस एस)की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। माननीय प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान के 100 सप्ताह के अन्तर्गत मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी ने की उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण व स्वास्थ्य से सम्बन्धित व्याख्यान के माध्यम से परिसर के छात्रों और स्वयं सेवियों को जागरूक करवाया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. मञ्जुनाथ एस.जि. सह निदेशक विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के यूनिट-2 के कार्यक्रमाधिकारी अमित वालिया ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पुरुषोत्तम व डॉ. विनोद शर्मा सहित डॉ. गौतम चौधरी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। यूनिट-2 के कार्यक्रमाधिकारी व समन्वयक डॉ. पंकज ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में शिक्षक,कार्यालय कर्मचारी व छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।
संवाददाता : गौरव सेठी





