पल्स मेडिसिटी हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयाेजित

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शाहपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, बीएमडी (BMD) सहित अन्य आवश्यक परीक्षण निःशुल्क किए गए। शिविर की विशेषता यह रही कि रजिस्ट्रेशन, ओपीडी स्लिप और एक्स-रे जैसी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की गईं, जबकि सभी प्रकार के अल्ट्रासाउंड मात्र 499 रुपये में किए गए।

इस स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 लोगों ने अपनी जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रिपिन हीरा ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल पाती हैं।

शिविर के सफल आयोजन में अशोक,अजय राणा,दीपक सोनी और रजत सोनी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने बताया कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर 6 मार्च 2026 को भी जारी रहेगा। इस दिन Care Multi Speciality Hospital के कैंसर रोग विशेषज्ञ मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं, क्योंकि आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।