उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
Pulse Medicity Multi Speciality Hospital द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गांव के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को उचित उपचार संबंधी सलाह देते हुए आवश्यक दवाइयां प्रदान कीं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रिपिन हीरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे और समाज सेवा व जनस्वास्थ्य उन्नयन के लिए अस्पताल निरंतर प्रयासरत रहेगा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।





