प्रदेश में ‘कांग्रेस छोड़ो अभियान’ ने पकड़ी रफ़्तार : इंदु गोस्वामी

'Quit Congress Campaign' has gained momentum in the state: Indu Goswami
भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी

ज्वाली : हिमाचल प्रदेश में ‘कांग्रेस छोड़ो अभियान’ शुरू हो गया है तथा कांग्रेस के बड़े नेता हाथ का दामन छोड़कर फूल का दामन थाम रहे हैं। जिससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस भी जान चुकी है कि विकास भाजपा ही करवा सकती है। यह बात राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कलाकेंद्र भवन जवाली में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिसको डूबता देखकर उसमें सवार कांग्रेसी उसे छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश-प्रदेश से अस्तित्व खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक देश में राज करने के बाद भी कांग्रेस विकास करवाने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में होने वाले विस चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना लगभग तय है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई भी लीडर विधायक नहीं बनना चाह रहा है। हर लीडर अपने आपको मुख्यमंत्री मान रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सीएम-सीएम का खेल खेल रही है।

यह भी पढे़ं : HRTC के बेड़े में शामिल होंगी विद्युत चालित बसें

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना चलाई, मुख्यमंत्री आवास योजना चलाई, मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना चलाई, जल जीवन मिशन योजना चलाई, महिलाओं को सरकारी बस में 50 प्रतिशत की छूट दी गई, पेंशन की आयु कम की गई, पेंशन में बढ़ोतरी की गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई जनहितकारी निर्णय लिए गए जिनका जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने अथाह विकास करवाया है तथा उस विकास के बलबूते ही भाजपा इस बार रिवाज बदलेगी।

उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए जुट जाएं। घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत करवाएं। इससे पहले जवाली पहुंचने पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय भाजपा लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया द्वारा भी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर जिला कांगड़ा चंबा महिला प्रभारी परमजीत मनकोटिया ,संगठनात्मक जिलाध्यक्ष रमेश राणा, मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, मीडिया प्रभारी जतिंदर सिंह, राजेश्वर हैप्पी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश निखिल, भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य पंडित विपन शर्मा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य पंकज डोगरा, भाजपा पौंग बांध विस्थापित समिति प्रदेश सदस्य राजिंन्दर कौंडल, भाजपा नेता सुलक्षण शर्मा, नगर पंचायत पार्षद तिलक रपोत्रा, पार्षद मीनू बाला, पार्षद सुषमा परमार, शिंटू ठाकुर, कवि ठाकुर, गोगी पठानिया, उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, डॉ राजिंदर सिंह, सेठी ठाकुर, नरदेव सिंह सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता : चैन गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।