उज्जवल हिमाचल । नगरोटा बगवां
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में 27 सितम्बर ,2026 को 16वीं जिला स्तरीय एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा टेबल टेनिस एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती मीनाक्षी कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला कांगड़ा टेबल टेनिस एसोसिएशन के टेक्निकल एडवाइजर डॉ० अमित शर्मा ने पुष्प वृंद भेंट कर उनका स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में जिला भर के लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसके अंतर्गत अंडर -11, अंडर -13 ,अंडर-15 ,अंडर -17 ,अंडर -19 ,महिला व पुरुष वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें अंडर -11 लड़कों की प्रतियोगिता में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के अक्षांश ने प्रथम, अक्षज मैनी ने द्वितीय,
टॉप स्पिनर अकेडमी पालमपुर से अद्वित व धर्मशाला के जय आदित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -11 लड़कियों की प्रतियोगिता में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल की अनाया शर्मा ने प्रथम स्थान ,टॉप स्पिनर अकेडमी पालमपुर से मान्या ने द्वितीय स्थान व रेनबो इंटरनेशनल स्कूल से आव्या वत्स और आव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -13 लड़कों की प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के अक्षांश ने प्रथम, जॉय ने द्वितीय , रेनबो स्कूल के अक्षज मैनी व धर्मशाला के जय आदित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -13 लड़कियों की प्रतियोगिता में टॉप स्पिनर अकादमी की सौम्या ने प्रथम , धर्मशाला की अहाना ने द्वितीय, टॉप स्पिनर अकादमी पालमपुर से तेजल गुप्ता व प्रिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर -15 लड़कों की प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के अथर्व शर्मा ने प्रथम, जॉय ने द्वितीय ,विरेन मैहरा व अक्षांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -15 लड़कियों की प्रतियोगिता में धर्मशाला की वाच्या ने प्रथम, टॉप स्पिनर अकादमी पालमपुर की प्रिशा ने द्वितीय और रेनबो स्कूल की अनाया शर्मा व मान्यता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
अंडर -17 लड़कियों की प्रतियोगिता मे रेनबो इंटरनेशनल स्कूल की रुद्रांशी भट्ट ने प्रथम ,टॉप स्पिनर अकादमी की सौम्या ने द्वितीय और धर्मशाला की वाच्या व स्पोर्ट्स अकैडमी वनाना पालमपुर की यशवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -17 लड़कों की प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के अथर्व शर्मा ने प्रथम , मानव ने द्वितीय तथा वीरेन मेहरा व दिव्यांश भूषण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । अंडर -19 लड़कों की प्रतियोगिता मे रेनबो स्कूल के रुद्रा गुलेरिया ने प्रथम, मानव ने द्वितीय , जॉय व अथर्व शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 लड़कियों की प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल की रुद्रांशी भट्ट ने प्रथम,टॉप स्पिनर अकादमी से कुशा पाठक ने द्वितीय,धर्मशाला से वाच्या व रेनबो स्कूल से सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इन्हीं प्रतियोगिताओं के चलते महिला एकल वर्ग प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल की रुद्रांशी प्रथम ,धर्मशाला की भाग्या गुलेरिया द्वितीय व टॉप स्पिनर अकादमी की सौम्या और धर्मशाला की वाच्या तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की एकल प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के अंशुल गोस्वामी प्रथम , धर्मशाला से रजत द्वितीय, रेनबो के दिव्यांश भूषण व रुद्रा गुलेरिया तृतीय स्थान पर रहे। इसी के चलते वैटर्न प्रतियोगिता में दीपांकर ने प्रथम, डॉ० अमित द्वितीय व अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कोच डॉ० इरफान नाज़िर ,साहिल चम्बयाल, हमज़ा खान , विक्टर वासु , अभिषेक दत्ता , विकास धीमान ,प्रीति कौंडल , मान सिंह , अंकुश मैहरा व अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।





