रेनबो का छात्र “पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स” में दिखाएगा अपना दमखम

लक्ष्य "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" में करेगा हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Rainbow students will show their strength in
यूथ खेलो इंडिया गेम्स में पूरे हिमाचल प्रदेश से लक्ष्य पहला जिम्नास्ट
उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां का छात्र लक्ष्य “पांचवी खेलो इंडिया यूथ गेम्स” में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। यूथ खेलो इंडिया गेम्स में पूरे हिमाचल प्रदेश से लक्ष्य पहला जिम्नास्ट है, जिसका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब यह जिम्नास्ट इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जिमनास्टिक के करतब दिखाते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ें : पलयुर में तेंदुए ने बाड़े में घुस कर भेड़ों को बनाया शिकार

उक्त प्रतियोगिता 30 जनवरी 2023 से 6 फरवरी 2023 को (एलएनटीपीई) इनडोर स्टेडियम ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ छवि कश्यप ने इस छात्र को उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाऍं देते हुए प्रोत्साहित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।