मां के आशीर्वाद से राजेंद्र गुप्ता ने 151 वीं बार की वैष्णो देवी यात्रा

उज्ज्वल हिमाचल। शाहपुर

साइकिल पर धार्मिक यात्रा पर निकले पंजाब के बठिंडा निवासी राजिन्द्र गुप्ता इस बार 151वीं बार मां वैष्णो देवी की यात्रा संपन्न कर शाहपुर पहुंचे हैं। राजिन्द्र गुप्ता ने बताया कि साइकिल को ही अपनी दिनचर्या बनाते हैं और इसी पर चलते हैं उन्होंने बताया कि वह इस बार 20वीं बार पहले बाबा बर्फानी (अमरनाथ धाम) के दर्शन किए और वापसी पर 151 वीं बार मां वैष्णों देवी की यात्रा की। राजिन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह उनके लिए मां का आशीर्वाद ही है जो वह इतनी बार साइकिल पर यात्रा पूर्ण कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 36 वर्षों से वह अब तक 6 लाख 45 हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल पर ही पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस कुल यात्रा में अब तक मां वैष्णो देवी, बाबा बर्फानी अमरनाथ, कांगड़ा देवी, ज्वाला जी, मां चिंतपूर्णी, मां नैना देवी, मां चामुण्डा, मां मनसा देवी, हरिद्वार, गंगोत्री एवं गौमुख, उज्जैन महाकाल मंदिर, इंदौर ज्योतिर्लिंग और सिरोही मंदिर के दर्शन कर चुके हैं वहीं उन्होंने बताया कि अब वह हरिद्वार, गंगोत्री, गऊमुख से गंगा जल लेकर कावड़ यात्रा कर 23 जुलाई को बठिंडा में महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर जल अर्पित करेंगे।

संवाददाता : मुनीष कोहली