उज्जवल हिमाचल। नूरपूर
नूरपूर जिला भाजपा संगठन के सर्वसम्मति अध्यक्ष पद के चुनाव में आज जसूर के राजेश काका मनोनीत किए गए। आज राजेश काक की ताजापोशी भाजपा कार्यलय जसूर क्षेत्र में की गई। नूरपूर जिला भाजपा में नूरपूर फतेहपुर ज्वाली व इंदौरा मंडल आते हैं। इस अवसर पर प्रदेश लोक सभा कांगड़ा- चम्बा भाजपा सांसद व प्रदेश भाजपा संगठन के प्रभारी डाक्टर राजीव भारद्वाज व नूरपूर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व विधायक राकेश पठानिया व पूर्व विधायक रीता धीमान व पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने सर्वसम्मति से राजेश काका का नाम अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।
डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने नूरपूर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका के नाम की घोषणा पर मोहर लगाई। भाजपा कार्यकर्ता राजेश काका एक एससी समाज से सम्बंधित है। चुनाव के मुख्य अतिथि भाजपा ओवजरवर विपन परमार पूर्व मंत्री जिनकी शिरकत में संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। परमार गत दिन जसूर क्षेत्र के भाजपा कार्यलय में नूरपूर फतेहपुर ज्वाली व इंदौरा मंडलों के कार्यकर्ताओं से एक बैठक करके इस चुनाव का शुभारंभ किया था जिसकी आज विधिवत सर्वसम्मति से घोषणा कर दी गई। गौरतलब है कि नूरपूर जिला भाजपा संगठन से पहली बार एससी समाज से जुड़ा एक भाजपा कार्यकर्ता जिले का अध्यक्ष पहली बार बना। दो साल बाद नूरपूर भाजपा मंडल को यह जिम्मेदारी दी गई है।
यह क्षेत्र भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व कांगड़ा -चम्बा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज का ग्रह क्षेत्र है। भले ही राकेश पठानिया नूरपूर क्षेत्र के निवासी हैं लेकिन केन्द्रीय भाजपा हाईकमान ने इनका निर्वाचन क्षेत्र 2022 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का टिकट देकर नूरपूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का को पार्टी का टिकट देकर नूरपूर की राजनीति में हलचल ला दी थी।
संवाददाताः विनय महाजन