कांगड़ा के डॉ. राजीव डोगरा साहित्य गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विश्व कविता दिवस पर शान्ति फाउंडेशन गोंडा के द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं कविता पाठ का किया गया आयोजन। जिसमें पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं को पढ़ा व सामाजिक बन्धनों को मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार शाह पद्मश्री रहे।

आयोजक पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन, सचिव गया प्रसाद आनंद संस्थापक शिव प्रसाद व कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनंद के द्वारा सभी प्रतिभागियों को विश्व कविता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए उन्हें साहित्य गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर कांगड़ा के राजीव डोगरा सहित 100 से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचना प्रस्तुत की तथा उनको साहित्य गौरव सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा स्कूल के मुख्याध्यापक प्रवेश कुमार शर्मा ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए राजीव को उत्साहित किया।