उज्जवल हिमाचल। मंडी
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्न बिलासपुर में खूब धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को उनके भाषण के बीच में ही भाषण खत्म करने के लिए कहने से एक बार फिर संगठन और सरकार के बीच मची खिंचतान सामने आ गई है। वहीं अब इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बिलासपुर में हुआ जश्न शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और केबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही गई थी।
-
कहा- प्रदेश में केवल मात्र चल रही है सुखविंदर सिंह सुक्खू की तानाशाह सरकार
-
कहा- सरकार का संगठन, मंत्रियों का सीएम और अधिकारियों का सरकार से नहीं है तालमेल
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा सिंह को भाषण देते समय भाषण से रोके जाने के मामले ने कांग्रेस पार्टी में जारी गुटबाजी को प्रमाणित कर दिया है। सरकार का संगठन, मंत्रियों का मुख्यमंत्री और अधिकारियों का सरकार के साथ बिल्कुल भी तालमेल नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि सूबे में मात्र धक्के से ही सरकार कार्य कर रही है और केवल सुखविंदर सिंह सुख्खू की तानाशाह सरकार चल रही है।