3 महीने की सैलरी कोविड फंड में देंगे कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों से की सहयोग की अपील

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कोरोना के खिलाफ लडाई में कई बडी हस्तियां आगे आ रही हैं। हिमाचल की सबसे बड़ी जिला परिषद के चेयरमैन रमेश सिंह बराड़ ने हमेशा कोविड के खिलाफ मुहिम में अपना योगदान दिया है। रमेश बराड़ ने कोरोना की पहली लहर के दौरान सैकड़ों असहाय लोगों को राशन बांटने के अलावा सेनेटाइजर, मास्क और नकद मदद की थी। इसी कड़ी में अब जब कोरोना की दूसरी लहर चल रही है,तो उन्होंने अपनी तीन माह की सैलरी मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में देने की घोषणा की है।

रमेश बराड़ ने गुरुवार को कांगड़ा में बताया कि वह अपनी तीन माह की सैलरी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इससे कई लोग रोजाना संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में हम सबको मिलकर इस लडाई में सहयोग करना होगा। बराड़ ने लोगों से आग्रह किया कि वे जिनकी उम्र 45 साल हो गई है, वे सभी वैक्सीन लगवाएं। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। रमेश बराड़ ने उम्मीद जताई कि जल्द ही 18 से 44 साल के लोगों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। इस आयु वर्ग में 31 लाख लोगों को वैक्सीन लगेगी। इससे हालात सुधर जाएंगे। बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगले दस दिन तक कोरोना कफ्र्यू लगाया है। इसमें प्रदेश की समस्त जनता को अपना सहयोग देना हेागा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को कई तरह की छूट दी है। लोगों को इस छूट का नियमों में रहकर फायदा लेना होगा। यह हमारा फर्ज है कि हम भीड़ न जुटाएं। बिना मास्क और सेनेटाइजर के बाहर न निकलें। जब जरूरत हो,तभी वे घर से बाहर निकलें।

कोरोना कफ्र्यू में जरूरतमंद ले सकते हैं सहायता

बराड़ ने कहा कि कोरोना कफ्र्यू के दौरान जरूरतमंद लोग उनसे मदद ले सकते हैं। वह पहले की तरह लोगों की मदद कर रहे हैं। भविष्य में भी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मास्क के अलावा सेनेटाइजर और राशन हम जरूरतमंदों को देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना कफ्र्यू को सोच समझकर लगाया है। लोगों को कोरोना की चेन तोडऩे में सरकार का सहयेाग करना चाहिए।