DAV पब्लिक विद्यालय जोगिंद्रनगर में रामनवमी व दशहरा पर्व की धूम

Ramnavami and Dussehra festival celebrated in DAV Public School Jogindernagar
DAV पब्लिक विद्यालय जोगिंद्रनगर में रामनवमी व दशहरा पर्व की धूम

जोगिंद्रनगरः- असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी धूमधाम से मनाया जाता है। विजय दशमी का त्योहार भगवान राम द्वारा रावण के वध का दिन है। डीएवी पब्लिक विद्यालय जोगिंद्रनगर में भी रामनवमी और दशहरा पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

पर्व का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। विद्यालय में कार्यरत संस्कृत अध्यापक मोहित अवस्थी द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन करवाया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षक वर्ग और बच्चों ने हवन में हिस्सा लिया।

इस मौके पर नन्हें मुन्नों बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहन कर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण बनकर रामलीला का मंचन किया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया।

इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। विद्यार्थियों ने अपने-अपने किरदारों की विशेषताओं का भी वर्णन किया। अंत मे बुराई व अहंकार पर अच्छाई व सच्चाई की जीत का संदेश दिया गया।

यह खबर पढ़ेंः- PM करेगें करोडों रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

विद्यार्थियों ने श्रीराम-रावण युद्ध की कहानी सुन कर प्रेरणा ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने सभी बच्चों और शिक्षक वर्ग को नवरात्रि, रामनवमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने केवल वानरों की सहायता से रावण व उसकी सेना को परास्त किया। ठीक उसी प्रकार से सत्य व विश्वास के साथ हम बड़े से बड़ा युद्ध जीत सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि रावण महाज्ञानी व शक्तिशाली होते हुए भी अपने अहंकार और प्रवृति के कारण हार गया। इसलिए हमें कभी भी अहंकार नही करना चाहिए और सदैव सही मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने बताया दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। विजय दशमी का त्योहार भगवान राम द्वारा रावण के वध का दिन है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा बनाए गए, रावण के पुतले का दहन किया गया।
संवाददाताः- जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।