उज्जवल हिमाचल । नूरपुर
नूरपुर जिला कांगड़ा के रैहन में आज संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी के उपलक्ष्य में खंड एकत्रीकरण, ध्वजारोहण और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन टैगोर मॉडल स्कूल रैहन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश नारियल ने की जबकि मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में अरविंद कुमार ;सह विभाग कार्यवाहद्ध विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 172 स्वयंसेवक गणवेश में तथा समाज के 50 से अधिक बंधु.भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत चायपान की व्यवस्था भी की गई।
अध्यक्ष ओम प्रकाश नारियल ने अपने संबोधन में संघ के समाज उत्थान में योगदान की सराहना की और वैदिक शांति मंत्र ष्सर्वे भवन्तु सुखिनःण्ण्ण्ष् का भाव सबके समक्ष रखा। मुख्य वक्ता अरविंद कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी कार्यक्रम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉण् केशव बलिराम हेडगेवार के जीवनए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और संघ की स्थापना के उद्देश्य को विस्तार से समझाया।
उन्होंने विजयदशमी के महत्व को बताते हुए कहा कि श्यह पर्व हमें बुराई के अंत और अच्छाई की स्थापना का संदेश देता है।श् साथ हीए उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन दृ सामाजिक समरसताए स्वभावए कुटुंब प्रबोधनए पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों दृ पर विस्तृत विचार रखे। अंत में अरविंद कुमार ने स्वयंसेवकों और समाज से आह्वान किया कि वे देश की उन्नति और पुनर्गौरव प्राप्ति में सहयोग करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
संवाददाता विनय महाजन





