सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़
दून विधानसभा की भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने गुप्त नवरात्रों में कोविड-19 महामारी से वैश्विक शांति के लिए नित्य गायत्री मंत्रों का पाठ किया। भाजपा महिला मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व ने दून मंडल को 51 हजार गायत्री मंत्र पाठ का दायित्व सौंपा था। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष ममता भारद्वाज के नेतृत्व में अपने-अपने घरों में बैठकर गायत्री पाठ का मंत्रोच्चार किया। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे में घर में एकत्रित होकर भी वैश्विक शांति के लिए गायत्री पाठ किया।
महिला मोर्चा दून मंडल द्वारा 51 हजार गायत्री पाठ के बाद मंगलवार को गुप्त नवरात्रों की समाप्ती पर सामूहिक हवन यज्ञ डालकर पूर्णाहूति डाली। दून मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता भारद्वाज ने बताया कि ऋषियों, मुनियों के इस देश में मंत्र शक्ति में बहुत ताकत है। इसी उद्देश्य से भारतीय
जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दून विधानसभा महिला मोर्चा की सदस्यों को गायत्री पाठ की जिम्मेदारी सौंपी थी।
इस दौरान मोर्चा की सभी सदस्यों ने न सिर्फ गायत्री पाठ करके अपने आसपास के वातावरण को धार्मिक बनाया, बल्कि कोविड-19 महामारी से विश्व को निजात दिलाने के लिए प्रार्थना भी की।
उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रों की समापन अवसर पर आज गायत्री पाठ का सामूहिक पाठ और हवन डाला गया।
इसमें भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुषमा कौंडल, महामंत्री अंजू भंडारी, कोषाध्यक्ष बअंत मेहता, मीडिया प्रभारी रंजना ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी मनीषा कौंडल, रानी चौधरी, कार्यलय सचिव कुसुम लता, सचिव पूनम शर्मा, आईटी सैल से प्रिया नेगी, सुषमा चौहान, निशा देवी, किरण कुमारी, हेमलता, माया देवी, रीता देवी, रीता काशव, उर्मिला देवी, रीता देवी, संतोष कुमारी, रंजना देवी, उर्मिला ठाकुर, कोमल, बबीता और सरस्वती समेत अनेक महिलाओं ने भाग लिया।