- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

रेड जोन ने बढ़ाई लोगों चिंता

Must read

एस के शर्मा। बड़सर

बाहरी राज्यों खासकर रेड जोन से हमीरपुर पहुंचे लोगों ने हमीरपुर की स्थानीय जनता और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के चार मामले हैं। हैरानी की बात है यह चारों कोरोना संक्रमित हाल ही में रेड जोन से हमीरपुर पहुंचे हैं। जिले में पहला मामला उपमंडल बड़सर के बिझड़ी ब्लॉक में 8 मई को सामने आया। यह व्यक्ति पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली से आया है। दूसरा मामला 9 मई को उपमंडल नादौन की गलोड तहसील का है। यह व्यक्ति भी दिल्ली की आजादपुर मंडी से हमीरपुर आया। तीसरा और चौथा मामला उपमंडल सुजानपुर के हैं। यह दोनों भी 30 अप्रैल को दिल्ली से लौटे थे।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

इस समय जिले में बाहरी राज्यों से 15 हजार लोग आए हैं। इसमें से 10 हजार लोग रेड जोन से हैं। इतनी बड़ी संख्या में हमीरपुर पहुंचे लोग स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। इसने जनता की धुकधुकी भी बढ़ा दी है। जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन में लॉकडाउन के 50 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। जिला में अकेला उपमंडल भोरंज है, जो अभी तक पूरी तरह सुरक्षित माना जा रहा है। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि बाहरी राज्यों से हमीरपुर में 15 हजार लोग आए हैं, जिसमें से 10 हजार लोग रेड जोन के हैं। सभी लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: