प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम पर MLA पवन काजल की प्रशासन साथ समीक्षा बैठक

अंकित वालिया। कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा होने वाले 13 सितंबर को प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम पर माननीय विधायक कांगड़ा पवन काजल ने संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विधायक पवन काजल ने बैठक में कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकासात्मक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कार्यक्रम लाभकारी होगा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के रुके हुए विकास के कार्यों को इसके आयोजन से पुनः गति मिलेगी। विधायक पवन काजल ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से कांगड़ा की जनता को कई बड़े विकास के तोहफे मिलेंगे। कुल मिलाकर 70,80 करोड़ के शिलान्यास होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मंडल, भाजपा के नेता उनके साथ है सभी मिलकर विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा भाजपा पार्टी एक विशाल परिवार है और हम सभी एक है। आने वाले समय में हम सब मिलकर कमल का फूल खिलाएंगे। प्रदेश बास्केटवाल संघ अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे को यादगार बनाया जाएगा।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा की तथा सभी अधिकारियों को समय रहते प्रत्येक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे अहम भूमिका कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की होगी जिसके लिए उन्होंने कांगड़ा विधानसभा वासियों से यह अपील की है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 13 सितंबर 2022 को होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। विधायक कांगड़ा ने समस्त अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

आज की इस समीक्षा बैठक में विधायक पवन काजल सहित एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर, वी.डी.ओ कांगड़ा के. एस. राणा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा और समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रमेश बराड़ ने कहा कि कांगड़ा के विधायक पवन काजल, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी के साथ मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।