कछियारी में आरजीवीएसवाई का हरित अभियान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

कांगड़ा के कछियारी स्थित कांगड़ा वन रेंज के यूपी-232-के क्षेत्र में आरजीवीएसवाई (ओम नमोह नारायण समूह) द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में उपमंडलीय कानूनी सेवा समिति के अध्यक्ष ने मुख्य रूप से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कछियारी के प्रधान कपिल, न्यायाधीश अनीता शर्मा एवं प्रियांशी, अधीक्षक न्यायाधीश, आरएफओ कांगड़ा संजीव कुमार, बीओ मुनीश पंजलू, दविंदर कुमार, सुच्चा सिंह, सुमन, वरुण कुमार, मोहित, वन रक्षक शंकर, शिवम, अभय, साहिल, वन मित्र विशाल डोगरा, विशाल, कविराज, संयम, अंशय सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...