उज्जवल हिमाचल। ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की दौलतपुर चौक-गगरेट सड़क पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में महिला व एक गाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क एक कार, बाइक और एक गाय की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका पति घायल हो गया। घायल को दौलतपुर चौक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं गाड़ी चालक को मामूली चोटें आई हैं।
मृतक महिला की पहचान वदंना(52) पत्नी विक्रम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार चालक रजत कुमार पुत्र सुभाष चंद बुधवार सुबह करीब नौ बजे गगरेट से दौलतपुर चौक की तरफ आ रहा था। वहीं बाइक चालक विक्रम सिंह अपनी पत्नी के साथ ढोलवाहा (पंजाब) से माथा टेकने गगरेट जा रहे थे। इसी दौरान आंबेडकर भवन के समीप बीच सड़क एक बेसहारा गोवंश आ गया। हादसे में गाड़ी, बाइक और गाय में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक व कार सड़क से नीचे कुछ फुट दूर एक नाले में जा गिरी।