53 मील के पास पुल से खड्ड में गिरा 16 टायरी ट्रक, 2 की गई जान, चालक फरार

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। 53 मील के समीप 53 मील-खोली संपर्क पुल पर एक 16 टायरी ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात पेश आया। पंजाब नंबर का यह ट्रक जब पुल से गुजर रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे रेलिंग तोड़कर नीचे खड्ड में गिर गया।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश भी शुरू कर दी है।

Please share your thoughts...