जोगिंद्रनगर के रोहित ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट

Rohit Thakur of Jogindernagar became a lieutenant in the army
जोगिंद्रनगर के रोहित ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट

उज्जवल हिमाचल। जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर के नौहली गाँव के बतनहार से संबंध रखने वाले रोहित ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। रोहित ठाकुर का जन्म 13 फरवरी 1993 को नौहली गाँव के बतनहार में हुआ। रोहित ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नौहली तथा उच्च शिक्षा जोगिंद्रनगर महाविद्यालय से प्राप्त की।

यह खबर पढ़ें: बैजनाथ के पुरषोतम ठाकुर ने राष्ट्रीय सेम्बो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

2013 में रोहित का चयन भारतीय सेना में हुआ और रोहित की कड़ी मेहनत और लग्न से 2018 में इनका चयन भारतीय सैन्‍य अकादमी देहरादून में हुआ। 4 वर्ष के प्रशिक्षण के पश्चात 10 दिसंबर 2022 को रोहित ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने।

यह खबर पढ़ें: भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए राजनीतिक कार्यकर्त्ताओं पर लगे हुए मुकद्दमे होगें वापिसः उपमुख्यमंत्री

रोहित ठाकुर के पिता शाहिद नंद लाल ठाकुर भी भारतीय सेना में थे जो कि कारगिल युद्ध के समय वीरगति को प्राप्त हो गए और उनकी माता मनोरमा देवी गृहिणी है और इनकी छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है।

रोहित ठाकुर के लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। रोहित ठाकुर के दोस्त पवन, संदीप, पारुल और नवीन ने रोहित को बहुत-बहुत बधाई दी है।

संवाददाताः जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।