उज्जवल हिमाचल। कर्नाटक
हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रैंक आरएस बाली (RS Bali) ने इन दिनों कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक में चुनावी मोर्चा संभाला हुआ है। आरएस बाली हिमाचल की तर्ज पर कर्नाटक में हुंकार भर रहे हैं।
जैसे हिमाचल प्रदेश के चुनावों में आरएस बाली ने भाजपा से सीधा मोर्चा लेते हुए रैलियां और यात्राएं की थी वैसे ही कर्नाटक में भी अपने चुनाव प्रचार को धार देने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ेंः साल खड्ड में पड़ा मिला शव
हिमाचल प्रदेश के युवा मंत्री आरएस बाली ने कर्नाटक के येल्लापुर में कांग्रेस प्रत्याशी वीएस पाटिल के लिए चुनाव प्रचार किया और उनके पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों का अपार विश्वास और जनसमर्थन कर्नाटक में बदलाव की कहानी स्वयं बयां कर रहा है।
आरएस बाली ने अपने भाषण में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का जिक्र करते हुए कांग्रेस के एजेंडा को जनता के सामने रखा। उन्होंने जनता से कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने की अपील की।