स्वास्थ्य क्षेत्र में RS बाली का जनता को तोहफा, मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक सेवा की शुरू

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा बगवां

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक (Congress MLA) व प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली ने आज अपनी विधानसभा में स्वास्थ्य क्षेत्र में जनता को तोहफा दिया है। उन्होंने नगरोटा के सिविल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन का उद्घाटन किया है। इस दौरान वहां पर काफी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता व डॉक्टर, हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहें।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली ने अस्पताल में वार्डों का दौरा कर मरीजों का हाल भी जाना है। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक भी शुरु किया है।

यह भी पढ़ेंः युवाओं के लिए इंटरव्यू के आधार पर नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

उन्होने कहा कि एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हर गांव व घर में जाकर लोगों का चेकअप करना यह हमारी सोच है। क्योंकि यह बात लोगों से जुड़ी हुई है और यह पूरे प्रदेश में करने के लिए सोचा गया है। नगरोटा बगवां को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य स्वास्थ्य से जुड़े लोगों का धन्यवाद किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि नगरोटा विधानसभा के हर एक गांव में डॉक्टर उत्सव जाएंगें और हर गांव में एंबुलेंस के जाने का समय निर्धारित किया जाएगा। इसी के साथ गांव में एंबुलेंस जाने के लिए रोड़ मैप भी तैयार किया जाएगा। वहीं रोड़ मैप तैयार करने के बाद घोषणा की जाएगी कि किस गांव में एंबुलेंस किस दिन जाएंगी। एंबुलेंस में सभी टेस्ट किए जाएंगे। हर हफ्ते पांच दिन इस सेवा को लागू किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट नगरोटा बगवां

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।