पूजा शांडिल्य। ऊना
हरोली उपपंडल के पंडोगा स्थित बैरियर के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पर एक साधू वेषधारी द्वारा चिमटे से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। हमलावर की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी 20 वर्षीय गणेष कुमार पुत्र कृपाल सिंह के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में कोरोना योद्धा एएसआई घायल हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंडोगा बैरियर पर एएसआई अश्वनी कुमार डयूटी पर तैनात थे।
इसी दौरान एक व्यक्ति होशियारपुर की तरफ से पैदल आया और कहने लगा कि उसे पीरनिगाह जाना है। उसके पास कोई पास न होने के कारण उसे वापिस जाने के लिए कहा तो वह खड्ड के रास्ता से होकर आने लगा तो एएसआई अश्वनी कुमार ने उसे ऐसा करने से रोका तो उस व्यक्ति ने अपने हाथ में लिया हुआ चिमटा अश्वनी कुमार के सिर व पेट में मारा और भागने लगा। जिसे पुलिस जवानों ने पकड़ लिया। उधर डीएसपी हरोली अनिल कुमार मैहता ने कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।





