अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली रैली

सुरेंदर सिंह सोनी। बद्दी

नगर परिषद बद्दी के सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले नगर परिषद वार्ड नंबर 9 से एक रैली का आयोजन किया और नप कार्यालय परिशर में झंडा लगाया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मेला राम चंदेल की देखरेख में कार्यकाारिणी का गठन किया गया। जिसमें मोनू को प्रधान व संदीप को महासचिव चुना गया। बाद में कामगारों के एक प्रतिनिधिमडल नप ईओ से मिला जिसमें उसने आवास सुविधा मुहैया करने की मांग की है।

  • नगर परिषद बद्दी के सफाई कर्मचारी संघ ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले नगर परिषद वार्ड नंबर 9 से एक रैली का किया आयोजन

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मेलाराम चंदेल व नगर परिषद बद्दी संघ के प्रधान मोनू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आवासहीन लोगों को घर मुहैया कराने की घोषणा की थी। बाल्मीकि जयंती पर यह घोषणा की गई थी। लेकिन सफाई कर्मी झुगियों मे रह कर नगर परिषद को साफ सुथरा कर रहे है। लेकिन उनके लिए मकान की कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने सफाई कर्मियों को आवासीय सुविधा देने की मांग की है। कर्मचारियों ने नप को दो माह का समय दिया है। उसके बाद सफाई कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

  • आवास सुविधा को लेकर ईओ से मिले सफाई कर्मी

उधर, ईओ अजमेर सिंह ने बताया कि उनकी यह मांग संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाई जाएगी। सरकार के आदेश मिलने पर लीज पर जमीन लेकर कामगारों के लिए आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी।