- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

सतपाल सत्ती का कांग्रेस पर बड़ा जुबानी हमला

Must read

उज्जवल हिमाचल। मंडी
मंडी जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र ऊना से विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में नॉन सीरियस गवर्नमेंट चल रही है। प्रदेश में पिछले 2 महीने से विकास के सभी कार्य ठप पड़े है।
मुख्यमंत्री से लेकर उनके मंत्री सभी सत्ता के नशे में चूर हैं और अपने-अपने सरकारी आवासों पर करोड़ों रुपए खर्च कर व्यवस्था परिवर्तन को सार्थक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की जो लोग प्रदेश में कर्ज के नाम पर राजनीति करते थे। वह अब लगभग दो महीने में ही साढ़े चार हजार करोड़ का कर्जा लेकर हिमाचल को श्रीलंका बनाने के बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बिलासपुर जिले के विकास ठाकुर ने पास की मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के पहले दो महीने प्रदेश के लिए निराशाजनक रहे हैं और वह चुनावों में पूर्व जनता को दी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं। इससे पूर्व सतपाल सत्ती ने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर कार्यालय के बन रहे भवन का सुंदरनगर में निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल, प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन, नगर निगम मंडी के उप महापौर विरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रशान्त शर्मा, जिला सचिव रमन शर्मा, जिला सह मिडिया प्रभारी कर्तव्य वैद्य भी उनके साथ उपस्थित रहे।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: