एसडीएम धीरा सलीम आजम की लिखी किताब हर कहानी कुछ कहती है का डीसी हेमराज बैरवा ने किया विमोचन

20 कहानियों का अनूठा संगम पाठकों को खूब आ रहा पसंद

उज्जवल हिमाचल / धर्मशाला

हिमाचल के होनहार एचएएस आफिसर और एसडीएम धीरा द्वारा लिखी गई शानदार किताब का रविवार को विमोचन हुआ। इस किताब का नाम है हर कहानी कुछ कहती है। धर्मशाला शहर में एचपीटीडीसी के होटल धौलाधार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इस किताब का विमोचन करते हुए एसडीएम धीरा सलीम आजम की खूब सराहना की। बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि यह एक शानदार प्रयास है। अधिकारी सलीम आजम के इस प्रयास से समाज को नई दिशा मिलेगी। इसी बीच अपने संबोधन में एसडीएम धीरा सलीम आजम ने कहा कि इस किताब में 20 लघु कहानियों का संगम है, जोकि जमीन से जुड़ी हैं। इन्हें पढक़र हर किसी को एहसास होता है कि यह सब हमारे साथ या हमारे आसपास हो रहा है। इन कहानियों में साहित्य, समाज और संवेदना का बेजोड़ मिश्रण है। यह किताब पाठकों के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों ही स्तर पर उपलब्ध है। पाठक आसानी से इस किताब को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनोरिटी डिपार्टमेंट के सदस्य सादिक खान ने कहा कि यह शानदार किताब है। एसडीएम धीरा सलीम आजम ने इसमें गजब के शब्दों का इस्तेमाल किया है। शब्दों को इस सुंदर तरीके से पिरोया है कि इस किताब को बार बार पढऩे का मन करता है। इस अवसर पर समाज के कई साहित्यकार व नामीचीन हस्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें साहित्यकार पंकज दर्शी, विजय उपाध्याय, राम सिंह, पूर्ण चंद, हिमांशु मिश्रा, सादिक खान, जफर इकबाल, मोहित रतन, सुशील रिहाल, हंसराज, संजीव दीक्षित आदि नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

फोटो
धर्मशाला। पुस्तक का विमोचन करते उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा