SDM कांगड़ा व नागेश्वर मनकोटिया ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

उज्जवल हिमाचल। कांगडा

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि.के अधिकारियों अधीक्षण अभियंता पुनीत सोंधी,वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ई.आदर्श कुमार भारद्वाज, सहायक अभियन्ता ई. पुलकित दीक्षित, अति. सहायक अभियन्ता ई. चन्द्रभूषण मिश्रा, जेई पंकज कुमार और जेई ई. सुमित धीमान ने आज कांगड़ा शहर के संयुक्त कार्यालय भवन के अन्तर्गत विभिन्न विभागों व ब्लाक आफिस कांगड़ा के कार्यालयों में सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को घरेलू विद्युत एनर्जी मीटर में मिलने वाली सब्सिडी का स्वेच्छा से परित्याग करने के लिए जागरूक किया है।

जानकारी देते हुए इलैक्ट्रिक्ल डीविजन कांगड़ा के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ई. आदर्श कुमार भारद्वाज ने बताया कि एस डी एम कांगड़ा व नागेश्वर मनकोटिया (ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा) ने अपनी स्वेच्छा से घरेलू विद्युत एनर्जी मीटर में मिलने वाली सब्सिडी को स्वेच्छा से प्रदेश हित में छोड़ दिया है।

 

इसके अलावा, कोई भी विद्युत उपभोक्ता बिजली बोर्ड की वेवसाइट पर जाकर अपनी सब्सिडी का परित्याग कर सकता है या सम्बंधित विद्युत उपमण्डलों में जाकर स्वैच्छिक प्रमाणित घोषणापत्र को जमा करवा सकता है।

 

Please share your thoughts...