कांग्रेस कार्यलय रैत में स्व. इंदिरा गांधी काे दी श्रद्धाजंलि, किए पुष्प अर्पित

उज्जवल हिमाचल। रैत

कांग्रेस कार्यलय रैत में रविवार को प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त सहित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी। साथ ही पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएस बाली के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि भी दी। संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा का वरिष्ठ तेजतर्रार कांग्रेस नेता जीएस बाली नेता खोया है। इसकी भरपाई कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर सकती। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

इस मौके पर सहप्रभारी संजय दत्त ने शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात करके उनको कांग्रेस की मजबूती पर कुछ सुझाव दिए। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के जाने से जिला कांगड़ा को बहुत बड़ी क्षति हुई है। पठानिया ने कहा कि राजनीतिक के सबंधो के आलावा बाली मेरे बड़े भाई के सम्मन थे और समय-समय पर मुझे सलाह भी देते रहते थे। आज उनकी कमी बहुत महसूस हो रही है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, नीना ठाकुर, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सुरेश पटाकू ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष, सुभाष चंद एस सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विनय ठाकुर सोशल मीडिया पर प्रभारी, कमल कटोच पूर्व उप प्रधान, संजय चौधरी, तिलक राज, कुसमलता वार्ड सदस्य, सुरेश मेहरा वार्ड सद्स्य, हितेष चौधरी पंचायत समिति सदस्य, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस, मुनीष पटियाल पूर्व युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, कर्ण परमार पूर्व प्रधान, देवराज पूर्व प्रधान, अजय बबली प्रधान, मेहर चंद पूर्व पंचायत समिति, विजय ठाकुर रिटायर बीपीओ, लालमन पूर्व प्रधान, रणदीप राणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य, इकवाल सिंह मिंटा पंचायती राज संगठन के ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी और अन्य गणमान्य कांग्रेस जन मोजूद थे।