भाजपा शासन में शाहपुर हर क्षेत्र में पिछड़ा: केवल पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने आज पंचायत नेरटी के मच्छयाल के ऐतिहासिक मंदिर में शिवरात्रि के भंडारे के आयोजन पर कहा कि मच्छयाल ओर ततवानी के ऐतिहासिक मंदिरों के सौंदर्यकरण के लिए चार सालों में भाजपा सरकार ने एक पैसे का काम नहीं किया है।

उन्होंने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने मच्छयाल मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए मत्स्य विभाग का 20 लाख रुपये खर्च करके इस मंदिर की दशा सुधारी थी और ततवानी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए भी लाखों रूपये खर्च किये थे। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण एक ऐसी सरकार के हाथों सत्ता आयी जिसने चार साल बीत जाने पर भी इन ऐतिहासिक मंदिरों की सुध नहीं ली।

पठानिया ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद और प्रदेश की जनता की कृपा से 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद मिलने पर विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक मंदिरों का सौन्दर्यकरण किया जाएगा।