शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Shahpur Block Congress paid tribute to the Father of the Nation on his death anniversary
रैत कांग्रेस कार्यलय में दी श्रद्धांजलि
उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में रैत कांग्रेस कार्यलय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहापुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ब्लॉक कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया। जो कि पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को चला रही है। जिसका प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला से ओर प्रदेश के हर जिले में 26 जनवरी 2023 को हरी झंडी दी। इस दौरान सुरजीत राणा आने वाले समय में विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के हर बूथ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में गंदगी के ढेरों से हो रहा स्वागत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान से सरकार की योजनाओं को लेकर ओर केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया। एक पिता की तरह देश के नागरिकों को सही मार्ग पर चल अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि भारत को आजाद कराने के लिए कई आंदोलन चलाए। घर त्याग आश्रमों में रहे। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था लेकिन उनके आचरण और योगदान के कारण भारतवासी ही नहीं विदेशों तक लोग उन्हें बापू कहकर पुकारते हैं। 2 अक्तूबर को गांधी जी का जन्म हुआ था और देश की आजादी के लिए अपना जीवन बिता देने वाले बापू स्वतंत्रता के कुछ महीनों बाद ही देशवासियों को छोड़कर चले गए।

उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी। यह दिन पूरे देश के लिए क्षति का दिन बन गया। महात्मा गांधी की याद में उनकी पुण्यतिथि को भारत शहीद दिवस के तौर पर मनाता है। बापू का पूरा जीवन ही प्रेरणादायक रहा है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, भूतपूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस निर्मल भंद्राल, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, एससी सेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर सुभाष चंद, पंचायती राज संगठन अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, डॉ सुनीत पठानिया, सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बाली राम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, इच्छया देवी, सुषमा देवी महिला कांग्रेस, मीरा देवी, उषा देवी, अनिता देवी, अदिति मेहरा, प्रदीप बलोरिया, कुलभूषण चौहान, सुरेश मेहरा, अजय कुमार, विपन शर्मा, कपिल कुमार, जागीर सिंह, रंजीत पठानिया, हरभजन सिंह, विजय पठानिया, शेर सिंह, संजय चौधरी, विजय कुमार उप प्रधान आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।